पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं | इन पदार्थों का सेवन करें

पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं: गर्मी का मौसम आते ही हमारे पेट की पाचन क्रियाएं Disturb हो जाती हैं जिसकी वजह से डायरिया, लूज़ मोशन और पेट में दर्द जैसी समस्याएं अक्सर देखने को मिलती हैं वैसे सर्दियों के मौसम में आप चाहे कितना भी खा लें आपको नुकसान नहीं करता पर वहीँ गर्मियों से जरूरत में ज्यादा खाने पर पाचन क्रिया पर असर पड़ता है |

गर्मियों में अक्सर तेज मसाले वाले खाने, Over Night Eating, मादक पदार्थों का सेवन करने से और, तरह तरह के उलटे सीधे खाने जैसे Street Foods होते हैं इन सभी को avoid करें घर का बना शुद्ध खाना खाएं |

चलिए अब जानते हैं की पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं इसके बताये गए सभी तरल पदार्थों का सेवन तुरंत करना चाहिए |

पेट को ठंडा रखने के लिए इन तरल पदार्थों का इस्तेमाल करें

ठंडा दूध पियें:

पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं

आपको तो पता होगा दूध हमारे शरीर के कितना महत्वपूर्ण माना जाता है दूध पीने से कोई भी साइड इफ़ेक्ट नहीं होता बल्कि कई फायदे पहुंचाता है तो अगर आप गर्मी में पेट की जलन, loose Motion, और पेट दर्द से परेशां हैं तो आप ठन्डे दूध का सेवन कर सकते हैं |

विशेषज्ञ के अनुसार गर्मियों में सुबह काम पर जाने से पहले एक गिलास ठंडा दूध पीना चाहिए इससे पूरा दिन शरीर में भरपूर Energy और ताजगी रहती है |

सत्तू का घोल बनाकर पियें:

पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं

आप में से शायद ही किसी ने कभी सत्तू न खाया हो आज भी गावों में लोग सत्तू बड़े शौक से बनाकर खाते हैं सत्तू खाने से पेट एक दम ठंडा हो जाता है तथा loose motion और पेट दर्द जैसे समस्या तुरंत खत्म हो जाती है |

अगर आप नहीं जानते हैं की सत्तू क्या होता है तो आप अपने घर में अपने पिताजी या दादा से जरूर पूछें उनको जरूर पता होगा दरअसल आज के ज़माने में युवाओं को इन सभी के बारे में कुछ भी नहीं पता |

उन्हें तो बस जंक फूड्स और Street Foods के बारे में पता है आपकी जानकारी के लिए बता दें की सत्तू में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, फाइबर्स, आयरन, सोडियम, फाइबर, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व काफी अच्छी खासी मात्रा में पाए जाते हैं |

3 या 4 चम्मच सत्तू में निम्बू और कला नमक जरूरत के अनुसार मिलाकर पीने से तुरंत आराम मिलता है अगर आप चाहें तो चीनी का घोल बनाकर भी पी सकते हैं इसका स्वाद काफी बढ़िया लगता है |

गर्मियों में पिएं आम का पन्ना:

पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं

क्या आपने कभी आम का पन्ना पिया है नहीं पिया है तो एक बार जरूर पियें इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है और पेट की गर्मी को शांत करता है इसके अलावा Loose Motion जैसे समस्या से भी छुटकारा दिलाता है |

इससे घर पर ही बनाएं बाहर किसी भी दुकान से न पियें क्योंकि बाहर अक्सर साफ़ सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है तो आम का पन्ना बनाने के लिए एक कच्चा आम जिसे अम्बिया भी कहते हैं |

इसे अच्छे से उबाल लें इसके बाद इसका गूदा निकल के एक ग्लास ठन्डे पानी में डालकर काला नमक और पुदीना की पत्तियां तथा जलजीरा मिलाकर पियें आपको तुरंत ही पेट में ठंड और ताजगी महसूस होगी |

पेट ख़राब होने पर पियें लस्सी:

पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं

लस्सी किसको नहीं पसंद है मुझे तो बहुत पसंद है गर्मियों के दिनों में हमारे यहाँ रात के खाने के बाद लस्सी जरूर बनती है इसीलिए आपको भी रात में या दिन में हर खाने के बाद लस्सी जरूर पीना चाहिए इससे पेट में तुरंत ठंडक का अहसास होता है इसके अलावा तेज तीखे और मसालेदार खाने से आराम मिलता है |

जरूरत के अनुसार दही को एक बर्तन में डालें फिर चीनी मिलाएं और बर्फ के छोटे छोटे टुकड़े डालकर अच्छे से घोल लें ऊपर से चाहे तो दूध की मलाई भी डाल सकते हैं या रूहआफजा भी डाल सकते हैं इससे स्वाद में बढ़ोत्तरी हो जाती है |

बेल का शरबत जरूर पियें:

पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं

आप में से शायद कभी बेल का शरबत न पिया हो तो अगर आप पेट की समस्या से परेशान हैं तो आपको तुरंत बेल का शरबत बनाकर पीना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद खनिज टैनिन और पेक्टिन मुख्य रूप से आपको कब्ज, लू और मुँह के छालों के साथ साथ डायरिया और अन्य परेशानियों से छुटकारा दिलाता है |

इसको घर पर बनाने के लिए सबसे पहले बेल के गूदे को निकल कर बर्तन में डाल दें ऊपर से ठंडा पानी मिला दें और करीब एक घंटे के लिए छोड़ दें इसके ऐसा करने से गूदे की गुठलियां निकल जाती हैं |

और सिर्फ बचता है गूदे का जरूरी हिस्सा अब इस पानी को दुसरे बर्तन में किसी छन्नी से छान लें और उस पानी में बर्फ के टुकड़े और चीनी मिलाकर बेल का शरबत तैयार कर लें और अब इसका सेवन कर सकते हैं |

हाइड्रेशन से बचाव के लिए दही का इस्तेमाल करें:

पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं

दही को काफी बिमारियों का इलाज माना जाता है क्योंकि दही के अंदर कैल्शियम, विटामिन बी-12, विटामिन बी -2, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खनिज तत्व काफी मात्रा में होते हैं जो आपके पेट से सम्बन्धित समस्याओं को दूर करता है जैसे की पेट में जलन, Loose Motion, डायरिया और लू आदि |

loose motion से बचने के लिए नारियल पानी पिएँ:

पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं

गर्मियों में अक्सर देर रात में खाना खाने से अत्यधिक तक से बानी चीजों या तीखे मसालेदार खाने से पेट में डायरिया और लूस मोशन जैसी समस्या देखने को मिलती है ऐसी समस्या की वजह से बार बार मल के लिए जाना पड़ता है और जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिसे इंग्लिश में dehydration कहा जाता है |

ऐसे में आप नारियल पानी पियें क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व उचित मात्रा में पाए जाते हैं। जो आपके पेट को ठंडा रखने और पानी की कमी को पूरा करते हैं तथा तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं |

यह भी पढ़ें: चक्कर आने पर क्या खाएं | 8 SuperFoods For Dizziness In Hindi

पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं | पेट ख़राब होने पर इन सभी फलों का सेवन भी करें

पेट से सम्बन्धित समस्या जैसे डायरिया, लूस मोशन, पेट में दर्द, जलन और अन्य समस्या के लिए पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं इसके लिए ऊपर बताये गए सभी तरल पदार्थों जैसे आम का पन्ना, लस्सी, छांछ, सत्तू, बेल का रस, और नारियल पानी आदि पी सकते हैं |

पर अगर आपको बार बार मल जाने की आवश्यकता पड़ रही है यानि की लूस मोशन जैसी स्थिति उत्पन्न हो चुकी है जाहिर है की ऐसी स्थिति में शरीर में पानी की कमी की वजह से काफी कमजोरी हो जाती है जिसकी वजह से चेहरा उतर सा जाता है और चेहरे की चमक तक चली जाती है |

इसके लिए हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बातएंगे जो सभी पोषक और खनिजों से भरे हुए हैं और साथ ही यह सभी फल पेट को ठंडा रखने और पानी की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं |

पेट की समस्या होने पर तरबूज खाएं:

पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं

तरबूज गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है जो हमारे स्वाश्थ के लिए काफी उपयोगी माना जाता है एक अध्ययन के मुताबिक तरबूज खाने से चेहरे की चमक बढ़ती है क्योंकि तरबूज के अंदर पानी, विटामिन, और मिनरल्स की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

और आपके पेट में ठंडक का अहसास दिलाता है या पानी की कमी पूरा करने के साथ साथ लम्बे समय तक भूख भी नहीं लगती मतलब तरबूज का सेवन आप बिना किसी चिंता के कर सकते हैं |

केले भी पेट ठंडा करने के लिए खा सकते हैं:

पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं

गर्मियों में बाहर के खाने और तेज तीखे वा मसालेदार खाने से बचें इसकी जगह आप केले का सेवन करें अगर आप को लू की वजह से डायरिया और लूस मोशन की समस्या है तो आँख बंद करके केले खाएं |

केले में ऊर्जा का भंडार होता है इसके अलावा कई पोषक तत्व और विटामिन्स होते हैं। जो आपके त्वचा, बालों के लिए स्वाश्थ और पेट को ठंडा रखने में मदद करता है |

एवोकाडो भी है जरूरी फल:

पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं

एवोकाडो का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ नष्ट हो जाते हैं और या शरीर और पेट के अंदर जमा गर्मी को खत्म करता है और आपको तुरंत ठंडक का अहसास दिलाता है |

एवोकाडो के अंदर मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है जो आपको काफी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करता है |

अनानास है बेहतरीन उपाय:

पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं

इस फल के अंदर एंटी इंफ्लेमेटरी गुड़ पाए जाते हैं जो शरीर के अंदर विषाक्त पदार्थों को खत्म करने का काम करते हैं और या फल पानी से भी भरपूर होता है जो आपके पेट को ठंडा रखने में मदद करता है इसके अलावा अनानास अतिरिक्त फैट को भी खत्म करता है |

खट्टे फलों का सेवन करें:

पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं

खट्टे फल जैसे किन्नू, संतरा, निम्बू, और मुसम्मी आदि खनिजों से भरे हुए फल माने जाते हैं निम्बू आपके खाने को तेजी से पचाने में मदद करता है क्योंकि निम्बू में एसिड होता है इसीलिए भारी भोजन बाद निम्बू का सेवन करें |

वहीँ दूसरी तरह मुसम्मी का जूस पीने से तुरंत ताकत का अहसास होता है और ऊर्जा प्रदान होती है इसके साथ ही संतरा विटामिन C का भंडार है जो आपको बाहरी और आंतरिक गर्मी से बचाता है |

निष्कर्ष: तो आज हमने जाना की पेट को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं गर्मियों में सभी प्रकार की समस्याओं से बचने के लिए आप इस ब्लॉग में बताये गए सभी पदार्थों का सेवन करें ऐसा करने से आपको तुरंत छुटकारा मिलेगा और हम उम्मीद करते हैं यह ब्लॉग आपको पसंद आया होगा कृपया हमे निचे कमेंट करके बताये की आपको यह जानकारी पसंद आयी की नहीं

Leave a Comment